NRI SANJH JALANDHAR (22 February)
किसानों ने शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से 2 दिनों के लिए दिल्ली कूच करने का फैसला टाल दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम अगले 2 दिन रणनीति बनाएंगे। यह फैसला किसान नौजवान की मौत के बाद लिया गया।
दोनों तरफ से लहराए गए सफेद झंडे
इस फैसले के बाद खनौरी बॉर्डर पर किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया। इसके बाद हरियाणा पुलिस प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। दोनों तरफ से सफेद झंडा लहराने के बाद खनौरी बॉर्डर पर अब शांति बनी हुई है।
किसानों को रोकने लिए चलाई रबर बुलेट
पर इससे पहले पूरा दिन किसान और पुलिस आमने-सामने दिखे। किसानों को आगे रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। जिस कारण कई किसान जख्मी हो गए हैं। वहीं एक की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


