NRI SANJH JALANDHAR (21 February)
लुधियाना में अंकुर और शुभम मोटा गैंग के बीच गैंगवार हुई है। इस गैंगवार में दोनों तरफ से गोलियां और बोतलें चली हैं। इस गैंग वार में शुभम मोटा को गोली लगी है जिसमें वह जख्मी हो गया है और उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार देर रात हुई गैंगवार
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह गैंगवार मंगलवार रात हुई। रात को शुभम मोटा दोस्त की पार्टी से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी अंकुर गैंग के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों गैंग के बीच गोलियां चली और एक-दूसरे को बोतलें भी मारी।
शुभम मोटा की हालत स्थिर
बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की जांघ में गोली लगी है। गोली को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया है। अस्पताल में गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। शुभम के राजनीतिक पार्टियों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं।


