भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी और बालेन शाह बातचीत भी करते नजर आएनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहली राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं. बालेन शाह का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया
उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद नेपाल के पीएम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि चढ़ाने राजघाट जाएंगे.उसके बाद दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. उसके बाद दोनों देशों के बीच समझौता पत्रों का आदान प्रदान होगा
दोनों देशों के बीच ऊर्जा और पन विद्युत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर समझौता होगा. जिसके तहत भारत नेपाल से बिजली आयात बढ़ाएगा. दोनों देशों के बीच रेलवे और सड़क संपर्क में सहयोग पर समझौते के आसार हैं. साथ ही नेपाल में बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर भी समझौता हो सकता है।
. नेपाल को भारत आर्थिक सहायता देने का भी एलान कर सकता है.आज अध्योया से नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन सीधी ट्रेन सेवा से जुड़ जाएंगे. पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह दिल्ली से वर्जुअली ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान अयोध्या कैंट स्टेशन पर यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।


