चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की घोषणा हो गई है। चुनाव कमिश्नर विजय देव ने बताया कि 23 दिसंबर को वोटिंग होगी और 26 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनावों की घोषणा के बाद, आचार संहिता लागू हो गई है।इस घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी और राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं और इन वार्डों से पार्षद पांच साल के लिए चुने जाते हैं। चुनाव कमिश्नर द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नामांकन, नामांकन वापस लेने, वोटिंग और नतीजों की तारीखें साफ हो जाएंगी।आयोग ने चुनाव खर्च को लेकर कई जानकारियां दी हैं।
इस बार नगर निगम चुनावों में हर उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 7.5 लाख रुपये तय की गई है, जबकि पिछले चुनावों में यह सीमा 5 लाख रुपये थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।इस दौरान आचार संहिता के निर्देशों का पालन करना होगा। इसके साथ ही रूलिंग पार्टी और सरकार की ज़िम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
कमीशन के मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी। इस दौरान WhatsApp मैसेज या दूसरे डिजिटल मीडिया से प्रचार नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, वोटिंग से पहले के आखिरी 48 घंटे साइलेंस पीरियड घोषित किए जाएंगे। इस दौरान चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक रहेगी।


