लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार द्वारा उनके अंतिम संस्कार को लेकर इंतजार किया जा रहा है। अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी साझा की कि आज उनकी दादी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन द्वारा परिवार को अमृतपाल सिंह के आने संबंधी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।बता दें कि परिवार द्वारा अमृतपाल सिंह को आज यानी 14 नवंबर की जगह 17 नवंबर को पैरोल दिए जाने की मांग की गई है,
जिसकी अब 16 नवंबर को अमृतसर की अदालत में सुनवाई होगी। ध्यान देने योग्य है कि अदालत द्वारा भाई अमृतपाल सिंह को आज 14 नवंबर के लिए पैरोल दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब 17 नवंबर को अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा


