Saturday, November 14, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री में आई बड़ी दिक्कत !

अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री में आई बड़ी दिक्कत !

अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री में बड़ी दिक्कत आ गई है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कॉल पर देश की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. यूएस में फ्लाइट्स को ग्राउंड कर दिया गया है. इसकी वजह से पूरे देश में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और एयरपोर्ट्स पर हड़कंप मच गया है।

सीएनएन के मुताबिक, यह दिक्कत नेटवर्क राउटर में आई खराबी से शुरू हुई, जिसका असर धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया. अमेरिकी विमानन प्रशासन (FAA) ने एक अलर्ट में कहा कि अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स पर रोक दी गई है. इससे 7,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई है।

अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सभी एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स को प्रभावित करने वाली संचार समस्या के बाद FAA ने सभी अमेरिकी हवाई अड्डों के लिए पूरे देश में उड़ानें रोकने का आदेश जारी किया है. FAA के टेक्नीशियन इस समस्या की जांच कर रहे हैं. जैसे ही हमारे पास कोई जानकारी होगी, हम तुरंत अपडेट देंगे.

‘सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले निजी संचार नेटवर्क में अपडेट किया गया था. इसके बाद सिस्टम ने खुद को रीबूट किया, लेकिन इसी प्रक्रिया में तकनीकी खराबी आ गई और संचार व्यवस्था ठप हो गई. इस नेटवर्क का संचालन एल-3 हैरिस कंपनी करती है

हालांकि, कंपनी ने इस मामले में सीबीएस न्यूज के सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया.अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल किसी साजिश या अमेरिका के खिलाफ जानबूझकर किए गए हमले के संकेत नहीं मिले हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी है. एहतियात के तौर पर सभी उड़ानों को रोकने का फैसला लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments