चंडीगढ़ में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पार्क में लड़की को पत्थर मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अंजलि (34) के रूप में हुई है।
उसकी लाश पार्क से बरामद हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की लाश के पास ही कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस और सी.एफ.एस.एल. की टीमें मौके पर पहुंच गईं
और घटना स्थल से सबूत इकट्ठा करने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस कत्ल को किसी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने के पहलू से भी जांच की जा रही है। कत्ल के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


