पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर ‘पंजाब का करोड़पति’ शुरू करने का फैसला किया है।इसका ऐलान आज मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले में 15 से 20 युवा हिस्सा ले सकेंगे (कुछ रिपोर्ट्स में उम्र 15-30 साल बताई गई है)। इसमें पंजाबी और पंजाबियत पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। विजेता को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इसमें हिस्सा कैसे लेना है।


