रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध अब खत्म हो सकता है. भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई दिल्ली की राजनयिक कोशिशों का ब्योरा दिया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ सबसे उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है. यह जानकारी मंगलवार को तब सामने आई जब रूस और यूक्रेन ने अबू धाबी में शांति वार्ता शुरू की.
जिसमें अमेरिका मध्यस्थता कर रहा हैविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली, मॉस्को और कीव के साथ-साथ अन्य संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए राजनयिक पहल कर रही है. जायसवाल ने कहा, “यूक्रेन के संबंध में, मैंने आपको विस्तार से बताया है कि हमारी तरफ से किस तरह की पहल की जा रही है. हम दोनों देशों और इस मामले से जुड़े अन्य पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं और ये बातचीत सबसे उच्च स्तर पर हो रही है.”


