Tuesday, November 10, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलदिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों में गिरावट...

दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों में गिरावट…

दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 5% तक की गिरावट आई, जिससे कंपनी के को-फाउंडर जेनसेन हुआंग की दौलत में से 6.47 अरब डॉलर कम हो गए. इस बड़ी गिरावट के बाद अब उनका टोटल नेटवर्थ 148 अरब डॉलर रह गया है

हैरान करने वाली बात यह है कि शेयरों में यह गिरावट तब आई, जब सुबह के कारोबारी सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक S&P 500 और टेक हेवी इंडेक्स Nasdaq में करीब 2% की शानदार तेजी देखी गई.

शेयरों में यह गिरावट कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग के जासूसी विवाद और एफबीआई (FBI) जांच की खबरों से आई. इसके चलते निवेशक हड़बड़ी में शेयर बेचने में लग गए, जिससे बाजार में हरियाली के बीच भी कंपनी को तगड़ा नुकसान पहुंचाकंपनी के CEO और को-फाउंडर जेनसन हुआंग के एक चीनी महिला कारोबारी के साथ कथित अफेयर होने की खबरें सामने आ रही हैं.

महिला का नाम एलिस हुआंग बताया जा रहा है, जो सिंगापुर की टेक-सप्लाई कंपनी ‘मेगास्पीड’ में पहले काम कर चुकी है. हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि एलिस हुआंग असल में चीनी सरकार की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी और उसने जानबूझकर जेन्सन हुआंग को फंसाया है.

इसका मकसद एनवीडिया के H100/B200 जैसे सबसे एडवांस एआई चिप्स को हासिल करना, जिन पर अमेरिकी सरकार ने चीन को बेचने पर कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के आदेश दिए हैं. FBI की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग मामले की जांच में जुटी हुई है

. यह मामला अमेरिका की सुरक्षा के नजरिए से काफी अहम है क्योंकि एनवीडिया के चिप्स अमेरिकी सेना और एआई सुपरकंप्यूटिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. यही वजह है कि कल एनवीडिया के शेयर गिरकर 172.37 डॉलर पर आ गए.

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 22% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. 9 अक्टूबर को एनवीडिया का शेयर 229.28 पर बंद हुआ था और सोमवार यह करीब 172.37 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. इस तरह प्रति शेयर करीब 56.91 डॉलर की गिरावट आई है, जो कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments