Monday, November 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमुजफ्फरनगर कार में भीषण आग लगने से 6 लोग जिंदा जले....

मुजफ्फरनगर कार में भीषण आग लगने से 6 लोग जिंदा जले….

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में भीषण आग लग गई, इससे कार में बैठे सभी 6 लोग जिंदा जल गए. बताया गया कि परिवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. यह मामला थाना तितावी क्षेत्र के हाईवे का बताया जा रहा है

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगाहेड़ी के पास हुआ है. बताया गया कि एक बेकाबू कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने के कारण, 10 से 12 साल के एक बच्चे सहित छह लोग जिंदा जल गए. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा के जींद के रहने वाले थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments