अमेरिका में लॉरेन्स गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है. हैरी बॉक्सर पर हत्या, धमकी, रंगदारी वसूलने समते कई केस दर्ज हैं. इसके अलावा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी हैरी बॉक्सर ने ली थीदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर लॉरेन्स गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है
. हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर और ऑडियो के जरिए बॉलीवुड के लोगों को धमकी दी थी. हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर वहां से अपने गैंग की गतिविधियां संचालित करता था. अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) के एजेंटों ने गैंगस्टर को
कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया हैहैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था. इन दोनों पर भी भारत में कई आपराधिक केस दर्ज बताए गए हैं. अमेरिका-यूरोप समेत कई अन्य देशों में बैठकर भारत में अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों पर लगातार कार्रवाई जारी है.


