पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पूरे पंजाब के तापमान में गिरावट आई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री कम हो गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज (9 अक्तूबर) राज्य के तीन जिलों—पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के चले जाने के बाद भी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है। 14 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है। 15 से 21 अक्तूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम फिर से बदलने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने दोनों दिनों तेज हवाएं, गरज-तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। इस खराब मौसम के दौरान लोगों को खुली जगहों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


