Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटरईस फेम एक्ट्रेस माहिरा जल्द बनने वाली हैं मां, ऐसे मिले संकेत

रईस फेम एक्ट्रेस माहिरा जल्द बनने वाली हैं मां, ऐसे मिले संकेत

NRI SANJH JALANDHAR(12 February)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (39) ने साल 2016 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में काम करने के बाद भारत में भी अपनी खास फैन फॉलोइंग बना ली है। फैंस माहिरा से जुड़ी कोई भी खबर जानने को बेकरार रहते हैं। अब उनके लिए खुशखबरी सामने आ रही है। खबरें है कि माहिरा के घर पर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। माहिरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दरअसल माहिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उनकी डिलिवरी डेट का भी खुलासा किया गया है। हालांकि माहिरा और उनके पति बिजनेसमैन सलीम करीम ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर नहीं लगाई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही गुडन्यूज की पब्लिकली अनाउंसमेंट कर सकता है। माहिरा ने पिछले साल अक्टूबर में करीम के साथ निकाह किया था। ई टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि माहिरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

पोस्ट में माहिरा की ड्यू डेट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक माहिरा अगस्त या सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। प्रेग्नेंसी के चलते माहिरा ने काम से ब्रेक ले लिया है। मां बनने के कुछ समय बाद वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौटेंगी। माहिरा ने अपने दो सम्मानित प्रोजेक्ट में से एक का विकल्प चुना है। एक नेटफ्लिक्स की ‘जो बची संग समेट लो’ और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments