NRI SANJH JALANDHAR (12 February)
बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव ने हाल ही में जयपुर के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में, एल्विश यादव रेस्टोरेंट में एंटर करते दिख रहे हैं, वह आगे बढ़ते हैं, लेकिन अचानक पीछे जाते हैं और एक व्यक्ति को थप्पड़ मार देते हैं। यूट्यूबर द्वारा दावा किया गया है कि उस व्यक्ति ने उनकी मां व परिवार के बारे में अपशब्द कहे थे।
एल्विश दोबारा उस शख्स को मारने की ओर आगे बढ़ते है, लेकिन उन्हें उनके दोस्त रोक लेते हैं। घटना को पास में ही बैठे किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को एक्स पर शेयर कर दिया।
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, एल्विश ने एक्स पर ‘द खबरी’ द्वारा एक्सेस किया गया एक ऑडियो स्टेटमेंट जारी किया। अपने बयान में, यूट्यूबर ने अपना बचाव करते हुए दावा किया कि गालियां देने पर उन्होंने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा था।


