‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने से उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है और हॉलीवुड की सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पहले हफ्ते में बंपर कमाई करन के बाद अब ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है।
टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है. सिनेमाघरों में मौजूद बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बावूज मार्वल की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और इसी के साथ ये हर दिन जबरदस्त कमाई भी कर रही है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 60.60 करोड़ से दमदार शुरुआत की थी।
इसके बाद दूसरे दिन इसने 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70.25 करोड़, चौथे दिन 77.75 करोड़, पांचवें दिन 23.80 करोड़, छठे दिन 21.75 करोड़ और 7वें दिन 17 करोड़ की कमाई की।.वहीं भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने के लिए इसे ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ को भी पीछे छोड़ना होगा. इसके लिए इसे 60 करोड़ के करीब और कमाना होगा।


