लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. मानसून सत्र के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सदन पहुंचे।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पूरा वंदे मातरम गया, इसको लेकर विवाद चल रहा था. वंदे मातरम के खत्म होते ही लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
इस बार का मानसून सत्र राजनीतिक टकराव के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. जहां सरकार ने 19 विधेयक पारित कराए, वहीं विपक्ष का कहना है कि जनता के अहम मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो सकी. सत्र के आखिरी दिन भी सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या सत्ता पक्ष और विपक्ष किसी सहमति पर पहुंचते हैं या फिर पूरा सत्र हंगामे की यादों के साथ समाप्त होगा


