कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स 293 अंक लुढ़ककर 77860 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी लगभग 99 अंकों की गिरावट के साथ अभी 24372.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा हैआज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार का मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
एक तरफ सेंसेक्स की ओपेनिंग 109 अंकों की तेजी के साथ 78263 के लेवल पर हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी महज 0.75 अंक उछलकर 24472 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की हैबुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल रहा है. निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को लेकर सतर्क नजर आ रहे है।
इसी क्रम में जापान का निक्केई 225 हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. निकी इंडेक्स में 0.8% की मामूली तेजी देखने को मिल रही है. आज एशियाई बाजारों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दक्षिण कोरिया का है, जहां के इंडेक्स ने 2.43% तक की भारी बढ़त हासिल की है. इसमें सैमसंग जैसे सेमीकंडक्टर शेयरों की मजबूती का हाथ है।
हांगकांग का हैंगसेंग 1.10% टूटकर कारोबार कर रहा हैआज लगातार छठे दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय मानक माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड आज लगभग 0.81% चढ़कर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. यह तेजी इसे 90 डॉलर के बेहद करीब है. वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल WTI क्रूड ऑयल भी आज 0.85% की मजबूती के साथ 83.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।


