महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया.जानकारी के मुताबिक, हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है।
घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है.बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर वार किया. हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया. हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.हमला करने वाला निहंग के भेष में था. माता साहिब कौर गुरुद्वारा नांदेड़ के मुख्य गुरुद्वारा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।


