पटियाला के घुम्मन नगर में एक महिला पर पिटबुल के हमले के मामले में पुलिस ने FIR नंबर 137 दर्ज की है। पुलिस ने यह मामला BNS की धारा 291 और 125 के तहत दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, इस समय FIR में एक अनजान व्यक्ति का नाम दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घुम्मन नगर के जिस घर से हमलावर कुत्ता निकला, उसका मकान नंबर FIR में दर्ज किया गया है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कुत्ता असल में किसका है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि पिटबुल का असली मालिक कौन है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति का नाम मामले में दर्ज किया जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को ड्यूटी के कारण यह मामला उनके ध्यान में थोड़ी देर से आया और जांच के आधार पर इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इस समय FIR में एक अनजान व्यक्ति का नाम दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि घुम्मन नगर के जिस घर से हमलावर कुत्ता निकला, उसका मकान नंबर FIR में दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कुत्ता असल में किसका है। पुलिस अब जांच कर रही है कि पिटबुल का असली मालिक कौन है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को केस में नामजद किया जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को ड्यूटी के कारण मामला उनके ध्यान में थोड़ी देर से आया है और जांच के आधार पर इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसकी पत्नी एक घर देखने जा रहे थे। मुझे किराए की प्रॉपर्टी देखने के लिए बुलाया गया था। जैसे ही हम पहुंचे और गेट खोला, कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया। इस हमले में वह और मेरी पत्नी घायल हो गए। मेरे पूरे शरीर पर टांके लगे हैं। मेरी पत्नी के हाथ और पैरों की सर्जरी हुई है। मुझे न्याय चाहिए। मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं रुका। सर्जरी के बाद मेरी पत्नी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।


