Friday, April 24, 2026

Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटAyodhya पहुंचे ambitah बच्चन ने किए रामलला के दर्शन

Ayodhya पहुंचे ambitah बच्चन ने किए रामलला के दर्शन

NRI SANJH JALANDHAR(10 February)

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन एक बार फिर से रामलला की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए हैं। अमिताभ की मंदिर के अंदर से कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खुद ‘बिग बी’ ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अमिताभ भगवान राम की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं।

इस दौरान अमिताभ सफेद कुर्ते-पायजामे के साथ नारंगी रंग के वेस्ट कोट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पुलिस और मंदिर के पुजारी भी हैं। इन फोटो में राम मंदिर की एक झलक देखने को मिल रही है। अमिताभ जहां खड़े हुए हैं, उसी के साइड में दीवार पर प्रार्थना लिखी हुई है। अमिताभ ने राम मंदिर के अंदर की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “बोल सिया पति रामचंद्र की जय।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments