Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकैनेडा ने परमानेंट रेजिडेंट्स (PRs) में की सख्ती ?

कैनेडा ने परमानेंट रेजिडेंट्स (PRs) में की सख्ती ?

कैनेडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लीडरशिप वाली कनाडा की फेडरल सरकार ने परमानेंट रेजिडेंट्स (PRs) के लिए अपने माता-पिता और दादा-दादी को परमानेंट रूप से कनाडा लाने का रास्ता कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। इस फैसले के तहत, कनाडा सरकार ने ‘पेरेंट्स एंड ग्रैंडपेरेंट्स प्रोग्राम’ के तहत नए एप्लीकेशन को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है।

जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तब तक कनाडा में रहने वाले लोग अपने परिवार के सदस्यों को स्पॉन्सर नहीं कर पाएंगे। इस बड़े और अचानक बदलाव की घोषणा सरकार की ओर से 15 जुलाई, 2026 को जारी एक ऑफिशियल बयान में की गई।कनाडाई इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि अगले नोटिस तक नए स्पॉन्सरशिप फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे,

और न ही संभावित स्पॉन्सर को कोई इनविटेशन भेजा जाएगा। हालांकि, डिपार्टमेंट ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जो एप्लीकेशन पहले ही मिल चुकी हैं, उन पर काम जारी रहेगा। सरकार का मुख्य लक्ष्य साल 2026 के दौरान पहले से मिली एप्लीकेशन में से 15,000 लोगों को PR देना है, ताकि पुराने मामलों को सुलझाया जा सके।

डिपार्टमेंट ऑफ़ इमिग्रेशन की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, अभी पेरेंट्स और ग्रैंडपेरेंट्स (PGP) कैटेगरी में करीब 50,900 एप्लीकेशन प्रोसेस हो रही हैं। जिन एप्लीकेंट्स ने जुलाई 2025 में अपनी एप्लीकेशन जमा की थीं, उनके लिए बाकी प्रोसेसिंग टाइम अलग-अलग होगा। क्यूबेक प्रांत के बाहर रहने वाले परिवारों के लिए यह वेटिंग पीरियड करीब 18 महीने का है,

जबकि क्यूबेक प्रांत में बसने की चाहत रखने वाले एप्लीकेंट्स के लिए यह वेटिंग पीरियड 54 महीने या साढ़े चार साल तक जा सकता है। सरकार के इस फैसले से उन हज़ारों इमिग्रेंट परिवारों को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से अपने बुज़ुर्ग माता-पिता को हमेशा के लिए अपने पास बुलाने की उम्मीद कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments