Wednesday, October 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलभारत और अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम चरण में...

भारत और अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम चरण में…

भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं. वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उम्मीद जताई है कि यह समझौता कुछ हफ्तों में पूरा हो सकता है।

उनके मुताबिक, बातचीत अब तकनीकी बारीकियों पर केंद्रित है और समझौते की प्रत्येक शर्त की भाषा पर दोनों पक्षों की सहमति जरूरी है. दोनों देशों के अधिकारियों के हालिया बयानों से लंबे समय से जारी व्यापार गतिरोध दूर होने की उम्मीद बढ़ी है।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से भारत के साथ व्यापार समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछा गया

इस पर उन्होंने कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं. हम समझौता करेंगे. हां, हम काफी करीब हैं.”ट्रंप ने यह भी कहा कि यह समझौता पहले की अपेक्षा काफी अलग तरह का हो सकता है. हालांकि, उन्होंने इसके स्वरूप या संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कहा था कि समझौते के बड़े मुद्दों पर काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं.भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष जताया है. उन्होंने कहा कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.इन बयानों से संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष लंबे समय से अटके व्यापारिक मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए प्रयास तेज कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments