Sunday, July 12, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचन्नी ग्रुप ने कहा, हमें समझौता कर लेने वाले नेता की ज़रूरत...

चन्नी ग्रुप ने कहा, हमें समझौता कर लेने वाले नेता की ज़रूरत नहीं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट की ओर से पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक की गई। यह बैठक कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के आवास पर हुई। बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी और राणा गुरजीत सिंह के अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, ओ.पी. सोनी, परगट सिंह समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात की। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल जी को सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करवाया है। रंधावा ने कहा कि बैठक में उन्हें बताया गया है कि कई बार पार्टियों को फैसले वापस भी लेने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें ठोककर बात करने वाला नेता चाहिए, हमें समझौता कर लेने वाले (कॉम्प्रोमाइज़्ड) नेता की ज़रूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि आज की बैठक में करीब 92 हलकों से नेता पहुंचे थे। सभी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं। हमारे कार्यकर्ता पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहते हैं।

रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल से अपील की है कि वे इन सभी की बात हाईकमान के सामने रख दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को कांग्रेस ही रोक सकती है। इसलिए पार्टी का एकजुट होना बहुत ज़रूरी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments