Sunday, July 12, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलाहौरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या

लाहौरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर के आज गांव पिंड शहूरा में माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस संबंध में मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरअवतार सिंहका गांव के गुरजंट सिंह हनी डंडे और अन्यों से पुरानी रंजिश थी। बीती रात उक्त तीनों युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर आए।

उन्होंने मेरे बेटे को आवाज लगाई। जब मेरा बेटा गुरअवतार सिंह बाहर आया तो उनके साथ झगड़ा हो गया। गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल से सीधी गोली चलाई, जिसमें पेट में गोली लगने से मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।इस मामले की जानकारी देते हुए

डीएसपी राजासांसी कपिल कौशलने बताया कि मृतक गुरअवतार सिंह और आरोपी कातिल गुरजंट सिंह व हनी स्कूल में साथ पढ़ते थे। गुरजंट सिंह और हनी की गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश थी, और वह व्यक्ति मृतक गुरअवतार सिंह को उस व्यक्ति से संबंध रखने से रोकता था। इसी रंजिश के चलते आज इन व्यक्तियों ने गुरअवतार सिंह से पहले बातचीत की,

जिसमें दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान पिस्तौल से गोलियां चलाई गईं, जो मृतक गुरअवतार सिंह के पेट के पास नसों में लगीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।डीएसपी कपिल कौशल ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments