पंजाब के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला
और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इस दौरान चंडीगढ़ में बीती रात से ही बारिश हो रही है। मनीमाजरा के तीन दोस्त, जो अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछलियां पकड़ने गए थे, तेज बहाव में फंस गए। उनमें से दो बह गए, जबकि तीसरा झाड़ियों को पकड़कर बचने में सफल हो गया।


