अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है।इस दौरान मुल्जिमों के कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन के साथ 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसकी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने साझा की है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी सरहद पार के तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे और पूरे पंजाब में आगे सप्लाई करने के लिए अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेपें इकट्ठा करने में शामिल थे। इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहरटा और इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज की गई हैं। आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने, इसमें शामिल बाकी साथियों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।


