Monday, July 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर-अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 3 की मौत

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 3 की मौत

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी मां यावंती के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार में ब्यास की ओर जा रहे थे।

विधीपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई और उनकी स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि टक्कर के बाद इनोवा ड्राइवर घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार हो गया।हादसे का शिकार हुई स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला खुद गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीन बच्चियां सवार थीं।

हादसे के समय प्रियंका की मौत हो गई। बाद में रात 8 बजे सुरिंदर और रात 9 बजे उनकी मां यावंती का भी निधन हो गया।टक्कर में कार में सवार तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 13 साल की अंशिका शामिल है, जिसकी दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हो चुके हैं। 8 साल की अर्पिता और 1 साल की मानवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन तीनों बच्चियों के सिर से माता-पिता और दादी का साया उठ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments