Tuesday, June 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में गर्मी और नमी से लोग परेशान !

पंजाब में गर्मी और नमी से लोग परेशान !

पंजाब में गर्मी और नमी का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। पंजाब के कई इलाकों में दिन में गर्मी जैसी स्थिति बनी रही, जबकि रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है।

मौसम विभाग ने कई जगहों पर गर्म रात की स्थितियों की घोषणा की है, जिससे लोग रात में भी नमी और गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गर्मी और नमी ने ट्राई-सिटी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ और पंजाब में 30 जून से 4 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग की चेतावनी और पूर्वानुमान:1 जुलाई को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।2, 3 और 4 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।लोगों से अपील है कि गरज-चमक वाले मौसम में सतर्क रहें, खासकर खुले में न निकलें और बिजली से जुड़े उपकरणों का ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments