Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलटमाटर की कीमतों में तेज़ी कई शहरों में टमाटर 70 रुपये किलो...

टमाटर की कीमतों में तेज़ी कई शहरों में टमाटर 70 रुपये किलो …

टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है. लाल-लाल टमाटर ने अब आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. कई शहरों में टमाटर 70 रुपये किलो के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ जगहों पर खुदरा कीमतें इससे भी ज्यादा देखने को मिल रही हैं. बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे लोगों को राहत मिल सके।

सरकार अब सब्सिडी वाले टमाटर बेचने की तैयारी में है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कम दाम पर टमाटर मिल सकेगा।टमाटर की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह सप्लाई में कमी मानी जा रही है. कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम की वजह से फसल प्रभावित हुई है. इसके अलावा मंडियों तक पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने और कुछ इलाकों में उत्पादन कम होने से भी कीमतों पर असर पड़ा है. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम तेजी से बढ़े है।

कीमतों को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले टमाटर बेचने का फैसला किया है. इसके तहत सरकार कम दाम पर टमाटर उपलब्ध कराएगी जिससे आम लोगों को राहत मिल सके. सरकारी एजेंसियों के जरिए बड़े स्तर पर टमाटर खरीदकर अलग-अलग शहरों में बिक्री की जाएगी. इससे बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम करने की कोशिश होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments