पंजाब की पॉलिटिक्स से एक खबर सामने आई है, जिससे कांग्रेस पार्टी के अंदर हलचल मच गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार सीनियर लीडर और MP सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस का नया प्रेसिडेंट बनाने वाला एक लेटर वायरल हो रहा था। इस लेटर के सामने आने के बाद पंजाब की पॉलिटिक्स में हलचल मच गई और पार्टी के अंदर बड़े बदलावों की चर्चा होने लगी।
हालांकि, इस मामले पर खुद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वायरल हो रहा लेटर पूरी तरह से फेक है। रंधावा ने लिखा, “यह लेटर पूरी तरह से फेक है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया है। फेक और झूठे लेटर तैयार करने की शिकायत DGP पंजाब से भी की जाएगी।
” गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के 5 सीनियर नेताओं की एक अहम मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के बाद पंजाब कांग्रेस में संभावित बदलावों की अटकलों को और हवा मिली। हालांकि, मीटिंग के बाद पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और किसी भी तरह के अंदरूनी झगड़े की खबरें बेबुनियाद हैं।
इस बीच, सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस का नया प्रेसिडेंट बनाए जाने से जुड़ा कथित लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे अब खुद रंधावा ने फेक बताया है। पंजाब की पॉलिटिक्स में इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक जानकारी और अफवाहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


