जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर कुछ अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी रविवार देर रात हुई।
पास की दुकान चलाने वाली एक महिला ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंची तो पुलिस मौजूद थी और होम्योपैथिक दवा की दुकान बंद थी। उसने कहा कि उसे किसी गोलीबारी की जानकारी नहीं है। हालांकि, आसपास के इलाके में चर्चा है कि गोलीबारी हुई है।बगल की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोलीबारी की जानकारी सामने आ रही है।
लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि गोलियां कब चलीं। उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। दुकान का शटर खुला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा हुआ था। थाना डिवीजन नंबर 8 के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि ACP ने गोलीबारी की सूचना दी थी और जांच जारी है।


