Monday, June 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में आज मिल सकती है गर्मी से राहत !

दिल्ली में आज मिल सकती है गर्मी से राहत !

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, उसके बाद के 24 घंटों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, 23 जून को 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी

उसके बाद 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।दिल्ली में इस बार मानसून देरी से दस्तक देगा तब तक यूं ही बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। विभाग के अनुसार, राजधानी में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक में दस्तक दे सकता है।

हालांकि, आम तौर पर मानसून 27 जून तक राजधानी में दस्तक देता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस देरी का कारण उन अनुकूल मौसम प्रणालियों का न होना है जो आम तौर पर बारिश लाने वाली हवाओं को उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ने में मदद करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments