Monday, June 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में भयानक हादसा, झूला टूटने से...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में भयानक हादसा, झूला टूटने से कई लोग ज़ख्मी

फिल्लौर स्थित डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में हादसा हो गया, जिसमें एक बड़ा झूला अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर करीब 30 लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि झूले के नट-बोल्ट अचानक टूट जाने के कारण झूला बीच से ही टूटकर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में न सिर्फ झूले पर बैठे लोग घायल हुए, बल्कि झूले के नीचे खड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को फिल्लौर के स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद झूला मालिक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने झूले पर काम करने वाले वर्करों को पूछताछ के लिए बुलाया है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर जिला प्रशासन ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में झूले में खराबी के कारण कई व्यक्ति घायल हो गए।एसडीएम सिमरनजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसे हादसे के कारणों और प्रबंधकों की ओर से हुई किसी भी कुताही की जांच करने का काम सौंपा गया है।

कमेटी यह भी जांच करेगी कि क्या यह समागम करवाने के लिए सक्षम अथॉरिटी से जरूरी अनुमति ली गई थी।एसडीएम ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने या लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी निर्धारित समय के अंदर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।यह घटना बेहद दुखद है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments