Thursday, June 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली पुलिस ने गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग में दो...

दिल्ली पुलिस ने गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की शुरु

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम में हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन और तुषार के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी गैंग के लिए काम करते हैं और फायरिंग में शामिल थे।

पुलिस अब उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, अमन और तुषार ने घटना से पहले जिम की रेकी की थी। जांच में यह भी पता चला कि जिम के बाहर फायरिंग की गई थी, जिसके दौरान दोनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों और अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।गौरतलब है कि 11 जून को राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा के जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments