पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा में एक भव्य रोड शो किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बठिंडा में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी भगवंत मान के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट और खुश हैं।
उन्होंने कहा कि लोग पिछली सरकारों से नाराज रहते थे, लेकिन अब जनता को सरकार का कामकाज पसंद आ रहा है।उन्होंने पंजाब की अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि एक पार्टी को “चिट्टा पार्टी” और “बेअदबी पार्टी” कहा जाता है, दूसरी को “झगड़ा पार्टी” और तीसरी को “ED पार्टी” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है और लोगों के मुद्दों पर काम कर रही है।


