Friday, June 12, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसFIFA वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन आज से शुरू,दूरदर्शन FIFA वर्ल्ड कप...

FIFA वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन आज से शुरू,दूरदर्शन FIFA वर्ल्ड कप 2026 के कुछ मैच लाइव दिखाएगा

FIFA वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन आज से शुरू हो रहा है। आमतौर पर वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं, लेकिन इस बार का एडिशन बहुत खास है, क्योंकि पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में 48 टीमें खेलेंगी। भारतीय फैंस भी इस फुटबॉल मेगा इवेंट को टीवी पर लाइव देख पाएंगे।मेसी, रोनाल्डो से लेकर नेमार जूनियर जैसे मशहूर खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

साथ ही, हम आपको बताएंगे कि भारत में FIFA वर्ल्ड कप आप कब और किस चैनल पर देख पाएंगे।यहां आपको बता दें कि ज़ी नेटवर्क ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स ले लिए थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर बनने के बाद, ज़ी नेटवर्क ने नए चैनल्स अनाउंस किए।

इन नए चैनल्स पर वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए आप ₹799 में 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और ₹1699 में 1 साल का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मैच Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, और Unite8 Sports 2 HD पर लाइव दिखाए जाएँगे।12 जून को भारत में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच सुबह 12:30 AM बजे शुरू होगा।

साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच मैच सुबह 7:30 AM बजे शुरू होगा।क्योंकि वर्ल्ड कप दुनिया के दूसरी तरफ खेला जा रहा है, इसलिए भारत में मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट टाइम आमतौर पर दोपहर 12:30 PM से सुबह 9 AM के बीच होगा।भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि दूरदर्शन FIFA वर्ल्ड कप 2026 के कुछ मैच लाइव दिखाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल दूरदर्शन पर फ्री में दिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments