कनाडा के क्रेसेंट बीच गोलीबारी मामले के तीनों आरोपीयों ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तरनवीर सिंह को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि हरजोत सिंह और दियाजीत सिंह बिलिंग को विस्फोटक फेंकने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।घटना 1 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3:50 बजे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी
(Surrey) शहर के क्रेसेंट बीच इलाके में हुई।घर में लोग सो रहे थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।गोलीबारी और आग से घर को नुकसान पहुंचा।पुलिस (Surrey Police Service) उस इलाके में पहले से पेट्रोलिंग कर रही थी (एक्सटॉर्शन पीड़ितों की सुरक्षा के लिए)।सरी में बढ़ रही उगाही वाली हिंसा की कई घटनाओं में से एक थी, और इसे BC की पहली एक्सटॉर्शन से जुड़ी दोषसिद्धि मामलों में से एक माना जा रहा है।


