Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलइजरायल और ईरान के हमलों के बीच ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को...

इजरायल और ईरान के हमलों के बीच ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को दी चेतावनी

इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर इजरायल ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर मिलिट्री एक्शन लेता है तो वह खुद को अलग-थलग पा सकता है. ट्रंप ने यह बयान एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में दिया है।ट्रंप ने एक्सियोस से बातचीत में कहा, ‘मैंने कहा, ‘बीबी, तुम्हें सावधान रहना चाहिए, वरना बहुत जल्द तुम अकेले रह जाओगे

‘ यूएस प्रेसिडेंट की इस बात से पता चलता है कि उन्हें बात की चिंता है कि नए सिरे से शुरू हुई लड़ाई तेहरान के साथ राजनयिक समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को पटरी से उतार सकती है और अमेरिका को क्षेत्रीय संघर्ष में और गहराई तक खींच सकती है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को यह चेतावनी ऐसे समय में दी है, जब इजरायल ने रविवार को बेरूत में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया और एक बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया।

बता दें कि ट्रंप महीनों से ईरान के साथ समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर नेतन्याहू से आगे जवाबी कार्रवाई न करने की सलाह दी है. ट्रंप ने कहा कि बातचीत में कुछ ही दिनों में सफलता मिल सकती है।ट्रंप की आपत्तियों के बावजूद नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस को बताया कि इजरायल सीमित हमले जारी रखेगा।

इसके बाद इजरायल ने ईरान में स्थित ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में तेहरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, हालांकि अमेरिकी सेना ने इन हमलों में भाग नहीं लिया, लेकिन उसने ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने में इजरायल की मदद की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments