दिल्ली के बाद अब इससे सटे नोएडा में भयंकर आग की खबर है. नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी के एक अपार्टमेंट आग की चपेट में आ गया. मामला शुक्रवार (5 जून) की सुबह का है, जब 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में आग भड़क गई. शुरुआती जानकारी में आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
फिलहाल, मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं जो आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे है। अग्निशमन विभाग की टीम इस फ्लैट के आसपास बने सभी घर खाली करवा लिया है, क्योंकि आग काफी विकराल रूप ले चुकी है और अगल-बगल के घरों को भी चपेट में ले सकती है. फायर डिपार्टमेंट की पूरी कोशिश है कि ज्यादा नुकसान होने से पहले जल्द से जल्द इसपर काबू पाया जा सके


