Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर क्या...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर क्या कहा ?

भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के साथ संबंधों लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान को बड़ा देश बताते हुए कहा कि उसके दुनिया के कई देशों के साथ बहुआयामी संबंध हैं और वह किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलता है।

सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल फोरम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने चीन के पाकिस्तान पर कंट्रोल से लेकर भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के संबंधों के सवाल का भी जवाब दियापुतिन से पत्रकारों ने पूछा कि रूस के पाकिस्तान और चीन दोनों से बेहतर संबंध हैं तो क्या वह सुनिश्चित करेंगे कि भारत के रक्षा हितों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

सवाल पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों की पेचीदगियों से भली-भांति परिचित है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है। पाकिस्तान एक बड़ा देश है और उसके विभिन्न देशों के साथ बहुआयामी संबंध है। उन्हें चीन के साथ सहयोग को ध्यान में रखना होगा. हर कोई चीन के साथ संबंध विकसित कर रहा है।

‘रूसी राष्ट्रपति ने चीन और भारत के संबंधों को लेकर कहा, ‘जीडीपी के मामले में भारत तीसरे और रूस चौथे स्थान पर है. चीन, अमेरिका, भारत और रूस शीर्ष चार देश हैं. भारत और चीन के बीच ये नाजुक और बहुआयामी संबंध हैं और इनमें हस्तक्षेप करना उचित नहीं है. हम भारत और चीन दोनों में अपने मित्रों के साथ बातचीत करते है।

राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी दोनों सीमा संबंधों सहित आपसी हित के सभी मुद्दों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘रूस और भारत के बीच संबंध चीन को परेशान नहीं करते, चीन के साथ हमारे संबंध भारत को परेशान नहीं करते. ब्रिक्स का उदाहरण लें. एक समय मैंने सुझाव दिया था कि भारत और चीन के नेता यहां मिलें, रूस-भारत-चीन समझौता हुआ. हमेंकई मुद्दों पर बात करनी थी, कई बातों पर सहमति बनानी थी, जिन्हें हमने बाद में लागू करना शुरू किया, फिर ब्राजील भी हमारे साथ जुड़ गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments