Thursday, June 4, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट के खिलाफ कुश्ती संघ की याचिका पर...

सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट के खिलाफ कुश्ती संघ की याचिका पर सुनवाई की बंद

सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट के एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा लेने के खिलाफ कुश्ती संघ की याचिका पर सुनवाई गुरुवार (4 जून, 2026) को बंद कर दी है। कोर्ट को बताया गया कि विनेश ट्रायल्स में हिस्सा ले चुकी हैं और हारकर बाहर भी हो चुकी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आगे सुनवाई को गैरजरूरी बताया।

कुश्ती संघ (WFI) ने हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें विनेश को ट्रायल्स में जाने की अनुमति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले से जुड़े कानूनी सवाल खुले है। हाईकोर्ट चाहे तो उन पर विचार कर सकता है।बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार कुश्ती संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।

कुश्ती संघ की तरफ से सीनियर एडवोकेट डीएन गोवर्धन ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि पैरा नंबर 31 से आगे का हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें तो यहां तक कह दिया गया है कि डब्ल्यूएफआई की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय है, हालांकि, कोर्ट ने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कुश्ती संघ से कहा है कि हाईकोर्ट की इन टिप्पणियों का सिंगल बेंच के पास लंबित मामले की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के निष्कर्षों को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दोहराया है और मुद्दे अभी भी अनसुलझे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments