Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग 21 लोगों...

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग 21 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन नाम का होटल आग की चपेट में आने के बाद जलकर खाक हो गया. इस हादसे में 21 लोग जिंदा जल गए।21 लोगों की जलकर हुई मौत ने पूरी दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच चश्मदीदों ने जो बताया वह सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।

मौके पर मौजूद ओम नाम के एक शख्स ने बताया, “सुबह 9.30 बजे मैं और मेरा दोस्त स्कूटी से जा रहे थे, तब हमने देखा कि इस बिल्डिंग में पूरी तरह से आग लगी हुई है और लोग इमारत से कूद रहे हैं. करीब 4-5 लोगों को खिड़की का शीशा तोड़कर कूदते देखा था. एक आदमी कूदा तो उसका पूरा पैर टूट गया था. फिर कुछ समय में फायर ट्रक आने लगे, पूरा इलाका ब्लॉक हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments