Saturday, May 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, CNG के दाम...

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, CNG के दाम में भी बढ़े

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अब CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. कल तक CNG का रेट 80.09 रुपये था, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये हो गया है. वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं. पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है. दिल्ली के अलावा, नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 108.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 110.64 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 105.31 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का भाव है।

वहीं, मुंबई में डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 96.98 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 97.02 रुपए प्रति लीटर है15 मई की सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था. एक झटके में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया थाइसके बाद 19 मई को एक बार फिर कीमतों में इजाफा हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया. अब 23 मई को दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments