अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार कोलकाता पहुंच गए हैं. भारत की यह उनकी पहली यात्रा है।रुबियो के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हो रही है।वह शाम को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और मीडिया से भी बातचीत करेंगे।
भारत में अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, ‘आज मार्को रुबियो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, QUAD समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी.’रुबियो के इस दौरा का उद्देश्य पिछले साल से तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है।
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो इस दौरान भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ भी मीटिंग करेंगे।वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी बैठक करेंगे।इसके अलावा वह नई दिल्ली में ‘QUAD’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।


