केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ सरकार का गठन हो गया है।वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री बन गए है। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ।
सतीशन के अलावा 20 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।मुख्यमंत्री के अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. केरल में मुस्लिम लीग कांग्रेस की अहम सहयोगी पार्टी है, जिसके पास 22 विधायक है।केरल की नई सरकार के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल थे।


