Friday, May 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में दो दिन हर हफ़्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम...

दिल्ली में दो दिन हर हफ़्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम …

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बड़ी घोषणा की है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार (14 मई) को ऐलान किया कि दिल्ली में दो दिन हर हफ़्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसको देखते हुए इकोनॉमी स्थिरता बनाये रखने के लिए हमने एक प्लान तैयार किया है।

सीएम ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम का नियम हम कोशिश करेंगे कि निजी दफ्तरों में भी लागू हो. प्राइवेट सेक्टर को भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी दी गई है, जहां काम ऑनलाइन हो सकता है. लेबर विभाग इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अफ़सर और मंत्री के काफ़िले में कमी की गई है। अधिकारियों को जो पेट्रोल दिया जाता था उसमें 20 फ़ीसदी की कटौती की गई है।

जिन्हें 200 और 250 लीटर पेट्रोल डीजल प्रति माह दिया जाता था उसमे ये कटौती होगी. एक दिन हम नो व्हीकल डे मनायेंगे। सीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों को व्हीकल अलाउंस दिया जाता है, अगर वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी का इंक्रीमेंट मिलेगा. बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकें. हमारी कोशिश होगी की 50 फीसदी मीटिंग वर्चुअल हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोर्ट से भी अपील की है कि ज्यादातर सुनवाई को वर्चुअल करने की कोशिश करें. सोमवार को सभी लोग ज़्यादा से ज़्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। अगले तीन महीने हम बड़े इवेंट नहीं करेंगे. दिल्ली के लिए हम विशेष ट्रेवल प्लान तैयार करेंगे ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments