Friday, May 15, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलBRICS देशों की बैठक में ईरान ने अमेरिका पर निशाना साधा

BRICS देशों की बैठक में ईरान ने अमेरिका पर निशाना साधा

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जमकर निशाना साधा. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सदस्य देशों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि यूएस की ‘धौंस’ और ‘जबरदस्ती’ की नीतियों को अब ‘इतिहास के कूड़ेदान’ में डाल देने का समय आ गया है

मीटिंग के दौरान अराघची ने कहा कि बैठक में मौजूद लगभग हर देश किसी न किसी रूप में अमेरिका के दबाव और शोषण का सामना कर चुका है। उन्होंने अमेरिका की तुलना एक ‘घायल जानवर’ से करते हुए कहा कि “इतिहास गवाह है कि गिरते हुए साम्राज्य अपनी हार को टालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।एक घायल जानवर मरते समय अपनी रक्षा में बुरी तरह हाथ-पांव मारता है और दहाड़ता है. हमें सामूहिक रूप से इस दादागिरी का जवाब देना होगा।

अराघची ने कहा मौजूदा समय में ब्रिक्स राष्ट्र एक-दूसरे के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं और उन्हें इस चुनौती का डटकर मुकाबला करना चाहिए।भारत ने 14 और 15 मई को होने वाली दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, दुनिया के बड़े नेताओं का ब्रिक्स (BRICS) की मीटिंग में शामिल होना यह दिखाता है कि अब यह मंच मिडिल ईस्ट में चल रही उथल-पुथल और तनाव को सुलझाने के लिए एक बहुत जरूरी जगह बन गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments