आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी सेंसेक्स 922 अंकों की गिरावट के साथ 76600 के लेवल के आसपास बना हुआ है। वहीं, निफ्टी भी अब 302 अंकों की गिरावट के साथ 23875 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स ने 850 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 76646 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी।
वहीं, निफ्टी 265 अंक फिसलकर 23914 के लेवल पर खुला था।आज बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव है।यह अब तक 1.5 परसेंट तक टूट चुका है।शुरुआती कारोबार में Adani Energy Solutions, Zomato और PFC & REC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही हैकच्चे तेल की कीमतें आज 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई, जिससे निवेशकों में घबराहट की स्थिति पैदा हुई।
अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।फेड के इस सख्त रूख और वैश्विक मंदी की आशंका से निवेशकों में डर का माहौल है।कल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।इसके बाद शनिवार और रविवार की भी छुट्टी रहेगी।
लंबी छुट्टी को देखते हुए निवेशक अपनी पोजीशन को कम कर रहे है वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते गुरुवार सुबह एशियाई इंडेक्स निचले स्तर पर खुलेछुट्टी के बाद ट्रेडिंग शुरू होने पर जापानी बाजारों में गिरावट देखने को मिली।बेंचमार्क निक्केई 225 में 0.91% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स 1.48% नीचे फिसल गया।


