Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटधुरंधर 2 का सिनेमाघरों में कमाल...

धुरंधर 2 का सिनेमाघरों में कमाल…

धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में गरजते हुए तकीबन एक महीना पूरा हो गया है. इस दौरान इस फिल्म ने ऐतिहासिक परफॉर्म किया और सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि इस दौरान इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी दिखा लेकिन टिकट खिड़की पर इसका ठाठ रत्ती भर भी कम नहीं हुआ।धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाकेदार चार हफ्ते पूरे कर लिए है।

फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और हिंद सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है बावजूद इसके ये थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में बराबर गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन ये अब भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है. वहीं रिलीज के 29वें दिन इसे अक्षय कुमार की भूत बंगला के पेड प्रीवयू शोज से भी टक्कर मिली है ऐसे में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है,

लेकिन इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।वहीं फिल्म की कमाई की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 29वें दिन यानी 5वें गुरुवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए हैं.इसी के साथ धुरंधर 2 का 29 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1103.12 करोड़ रुपये हो गया है.वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे वीक में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे वीक में 53.74 करोड़ कमाए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments